फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नाले की सफाई को लेकर सभासद और चेयरमैन आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

नगर में मुख्य नाला सफाई को लेकर नगर पंचायत के चेयरमैन और सभासद में विवाद हो गया है। सभासद ने चेयरमैन पर बिना नाला सफाई के ठेकेदार को भुगतान करने का आरोप लगाया है। इधर चेयरमैन ने कहा नाला सफाई के लिए भुगतान किया ही नहीं गया है। नगर पंचायत के अधिकारियों ने विवाद के बाद नाला सफाई का कार्य शुरू करा दिया है। देर रात तक नाला सफाई का काम जारी रही।
नगर में वार्ड 14 में मुख्य नाला है। इस नाले में पूरे पाकबड़ा का पानी जाता है। नाला चोक हो गया था। इससे जलभराव हो गया था। वार्ड सभासद एवं भाजपा नेता रंजीत सैनी ने नाला सफाई की मांग की थी। कई बार शिकायत के बाद भी नाला सफाई नहीं हुई। इसके बाद नाला सफाई की मांग को लेकर सभासद और चेयरमैन आमने-सामने आ गए थे। उनके बीच नोकझोंक तक हो गई थी। सभासद रंजीत सैनी ने आरोप लगाया की सावन में नाला सफाई के लिए टेंडर निकाला गया था और बिना नाला सफाई के ही ठेकेदार को भुगतान कर दिया गया। भुगतान होने के बाद भी नाला सफाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत के कर्मियों को बुलाकर नाला सफाई कराई जाए या फिर ठेकेदार को बुला कर नाला सफाई कराई जाए। नाला सफाई नहीं होने से जलभराव की समस्या हो रही है। इधर चेयरमैन याकूब ने बताया की नाला सफाई के लिए कोई टेंडर जारी नही किया गया था। किसी को कोई भुगतान नहीं किया गया है। नाला सफाई कराई जा रही है। रविवार तक नाला सफाई का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें