फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पहली बार मतदान करने वाले 10 मतदाताओं को निगम ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर के पीलीकोठी स्थित आरएन इंटर कॉलेज को शक्ति बूथ पर पहली बार मतदान करने वाले युवक, युवतियों को चॉकलेट व पेन देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा कई अन्य बूथों को आकर्षक ढंग से सजाने के साथ सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए थे।
विज्ञापन

जहां कई मतदाताओं ने मतदान के बाद सेल्फी भी ली। नगर निगम प्रशासन द्वारा मतदाताओं को मतदान के प्रति आकर्षित करने के लिए शहर के पीलीकोठी स्थित आरएन इंटर कॉलेज, कांशीराम नगर कंपोजिट विद्यालय, बलदेव आर्य कन्या इंटर कॉलेज को शक्ति बूथ बनाया गया था। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि इसमें आरएन इंटर कॉलेज पर पहली बार मतदान करने पर पलक गुप्ता, भात्य सिंह समेत दस मतदाताओं को अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार ने चॉकलेट व पेन देकर सम्मानित किया।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा रामगंगा विहार स्थित नेहरू युवा केंद्र, मुकर्रबपुर ब्लॉक आफिस, हर प्रसाद इंटर कॉलेज, कौशल्या देवी कन्या इंटर कॉलेज को मॉडल बूथ, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, अंबिका प्रसाद इंटर कॉलेज को यूथ बूथ तथा मानसरोवर नवीन नगर स्कूल को दिव्यांग बूथ का नाम उसे मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए सजाया गया। इनमें शक्ति बूथों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, महारानी अहिल्याबाई होल्कर व रानी लक्ष्मीबाई, ओलंपिक चैंपियन नीरज चौपडा, अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला, पर्वतारोही रवि कुमार आदि के नाम से मतदेय स्थलों पर सजावट द्वारा बनाए गए। साथ ही मतदाताओं को आकर्षित एवं प्रेरित करने के लिए इन सभी स्थलों पर मतदान से संबंधित रंगोली एवं सेल्फी प्वाईंट भी बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें