कांठ। एक किसान ने दवाई के धोखे में किसी विषैली पदार्थ का सेवन कर लिया, हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मामला कांठ के एक गांव का है। पुलिस के अनुसार गांव निवासी 48 वर्षीय किसान मंगलवार को खेत पर गया था। वह जब वहां से लौटा तो उसे कुछ परेशानी महसूस हुई। जिस पर उसने दवाई के धोखे में कृषि में प्रयोग होने वाले विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार वालों ने उसे मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को उसकी मृत्यु हो गई। अस्पताल की सूचना पर कांठ पुलिस भी पहुंच गई। एसएचओ सुदेश पाल सिंह ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम या किसी भी कार्रवाई से मना कर दिया। पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। संवाद