फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: उपभोक्ताओं ने की बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग

Wed, 01 Jul 2026 02:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की है। बार-बार होने वाली ट्रिपिंग, फाॅल्ट और लो-वोल्टेज की समस्या का समाधान कराने की मांग की गई है। बिजली कटौती, ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या से छजलैट क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान हैं। उनका कहना है कि दिन और रात में उन्हें सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। जिससे इस भीषण गर्मी में बिना बिजली परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर नगर पंचायत उमरी कलां के उपभोक्ता भी बार-बार होने वाली ट्रिपिंग से परेशान हैं। इधर कांठ नगर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भी सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें