फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रोडवेज बस में सिपाही जहरखुरानी का शिकार, सीएचसी में भर्ती

Fri, 09 Feb 2024 03:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। पीलीभीत में ड्यूटी पर जा रहा बुलंदशहर के गांव पाली आनंदगढ़ी निवासी सिपाही सुमित कुमार रोडवेज बस में जहरखुरानी का शिकार हो गया। रोडवेज चालक परिचालक उसे चंदौसी में तिराहे पर छोड़कर फरार हो गए। बेहोशी की हालत में सिपाही को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

चंदौसी मुरादाबाद रोड पर विश्वकर्मा धर्मकांटे के निकट रोडवेज की बस रुकी और एक व्यक्ति को चालक परिचालक ने बस ने नीचे उतारा। इसके बाद बस लेकर चले गए। स्थानीय दुकानदारों ने देखा, तो एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा था। उन्होंने यूपी-112 को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सीएचसी चंदौसी में भर्ती कराया। तलाशी लेने पर जेब से पुलिस का पहचान पत्र मिला। पहचान पत्र से उसकी शिनाख्त जिला बुलंदशहर के गांव पाली आनंदगढ़ी निवासी सुमित कुमार के रूप में हुई। परिजनों ने पुलिस को फोन पर बताया था कि वह पीलीभीत में तैनात हैं और बृहस्पतिवार को वापस ड्यूटी पर जा रहे थे। चिकित्सक के मुताबिक सिपाही जहरखुरानी का शिकार हुआ है। उसे कोई नशीला पदार्थ खिलाया गया। वह बेहोशी की हालत में है। होश में आने पर ही कुछ पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें