फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भाकियू के कुंदरकी ब्लॉकाध्यक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित

Sat, 10 May 2025 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। भाकियू टिकैत की कुंदरकी ब्लॉक की कार्यकारिणी में गुटबाजी खुलकर सामने आने लगी है। शुक्रवार को कुंदरकी ब्लॉक सभागार में भाकियू टिकैत की मासिक पंचायत हुई जिसमें मौजूदा ब्लॉकाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया है। आरोप लगया गया कि ब्लॉकाध्यक्ष ने छह माह से मासिक पंचायत नहीं कराई है। पंचायत में मौजूद ब्ब्लॉक कार्यकारिणी के कुछ पदाधिकारियों और अनेक ग्राम अध्यक्षों ने निंदा प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए है। निंदा प्रस्ताव की प्रतिलिपि राष्ट्रीय कार्यालय सिसौली जिला मुजफ्फरनगर और जिलाध्यक्ष मुरादाबाद को प्रेसित की गई। पंचायत का नेतृत्व नगराध्यक्ष साजिद खान बब्लू व युवा ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद सैफुल्लाह अब्दुल ने किया। पंचायत की अध्यक्षता तसलीम बाबा और संचालन ब्लॉक महामंत्री रागिव चौधरी ने किया। पंचायत में पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी भयराज सिंह, पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी युवा शुभम राठी, मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप त्यागी, जिला उपाध्यक्ष अमित काजला, मंडल सचिव आशू बालियान समेत काफी संख्या में किसान मौजूद रहे। उधर ब्लॉकाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह का कहना था कि संगठन की मजबूती के लिए काम किया जा रहा है। बीते माह में ग्राम हाथीपुर चित्तू और तीन दिन पहले ही ग्राम ढकिया जुम्मा में मासिक पंचायत कराई है लेकिन कुछ लोग गुटबाजी को बढ़ा दे रहे है और मुझ पर झूठे आरोप लगा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें