फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

62 ग्राम पंचायतों में तैयार होगी कंपोस्ट खाद, शासन से मिले 26 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले की 62 ग्राम पंचायतों को कूड़ा करकट, गोबर आदि से खाद तैयार करने के लिए शासन ने 26 करोड़ रुपये निर्गत किए है। शासन के निर्देश के बाद पंचायत राज महकमे ने इसकी तैयारी भी तेज कर दी है, लेकिन जिले की 16 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जहां सामुदायिक खाद गड्ढे, नाडेप कंपोस्टिंग आदि कार्य के लिए भूमि नहीं मिल पा रही है। डीपीआरओ ने संबंधित एसडीएम को पत्र लिख कर उनसे संबंधित ग्राम पंचायतों में भूमि उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन

जिले की 62 ग्राम पंचायतें आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाएंगी। इन ग्राम पंचायतों में गांव में निकलने वाले कूड़ा करकट, गोबर आदि से कंपोस्ट खाद तैयार की जाएगी। ग्राम पंचायतों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए आरआरसी, सामुदायिक खाद गड्ढे, नाडेप कंपोस्टिंग आदि कार्य कराया जाएगा। बाद में इससे तैयार कंपोस्ट की विक्री की जाएगी। जिससे ग्राम पंचायतों की आय में इजाफा होगा। इससे जहां रासायनिक खेती से बचा जा सकेगा वहीं ग्राम पंचायतें आत्मनिर्भरता की ओर भी कदम बढ़ाएंगी। शासन इन सभी 62 ग्राम पंचायतों में इस कार्य पर 26 करोड़ रुपये खर्च करेगा। चयनित ग्राम पंचायतों को यह धनराशि प्राप्त भी हो गई है। 16 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जिनमें इस कार्य के लिए भूमि नहीं मिल पा रही है। डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि संबंधित ग्राम पंचायतों से संबंधित एसडीएम को पत्र लिख कर पत्र लिख कर उनसे भूमि उपलब्ध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें