फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चौपाल में किसान सम्मान निधि, पेंशन की धनराशि न मिलने की शिकायत दर्ज

Sat, 10 Oct 2026 02:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। ग्राम पंचायत सरकड़ा परम और खाई खेड़ा में शुक्रवार को चौपाल का आयोजन किया गया। दोनों चौपाल में पहुंचे एडीओ पंचायत योगेंद्र सिंह, एडीओ रामाशीष प्रजापति और नेम सिंह, युवा कल्याण अधिकारी नवीन कुमार ने पहले लोगों को सरकार की जनहित में चलाई जा रही विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी दी। उनसे पात्रता के आधार पर योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। खाईखेड़ा में दो किसानों ने किसान सम्मान निधि न मिलने, तीन लोगों ने पेंशन की धनराशि न मिलने की शिकायत दर्ज की। गांव सरकड़ा परम में भूरे सिंह आदि ने पानी की निकासी के लिए नाला निर्माण की मांग की। अधिकारियों ने बताई गई समस्याओं को संबंधित विभागों को भेज कर उनका समाधान करने का आश्वासन दिया। समाधान दिवस में ग्राम प्रशासक, सचिव, पंचायत सहायक, विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें