बहजोई। बहजोई महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई की ओर से विश्व आत्महत्या रोकथाम जागरूकता कार्यक्रम किया गया।
मुख्य अतिथि एएसपी अनुकृति शर्मा ने कहा कि आत्महत्या करना सबसे बड़ा अपराध हैं। दुनिया भर की कुल 25 प्रतिशत आत्म हत्याएं हमारे देश में होती हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ते अपराधों की वजह से महिलाओं की आत्महत्या की घटनाओं में वृद्धि हुई हैं।
एएसपी ने कहा कि सिर्फ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान से काम नहीं चलेगा, बल्कि इसके लिए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ तथा बेटी को आत्म निर्भर बनाओ अभियान की आवश्यकता हैं। इस बीच प्रबंध समिति के सचिव अजय कुमार समेत प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता व शिक्षक श्रीनिवास ने भी विचार रखे। इससे पहले मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया गया। इस बीच गौरव वाष्र्णेय, मनोज यादव, संजय कुमार, भगवान सिंह चौहान, गीता रानी व दीप्ति रानी रहे।