संभल में मुरादाबाद-आगरा मार्ग पर गांव भुलावई के पास तेजगति में महिंद्रा पिकअप और अर्टिगा कार की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में कार में जिला फर्रुखाबाद निवासी जुल्फकार (55), बेटे बासित (32) की मौत हो गई। हादसे में जुल्फकार की पत्नी राबिया, कार चालक खूशनूद, पिकअप चालक थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव बेरनी निवासी प्रेमपाल (35) घायल हो गए। गाड़ी को तोड़कर और शीशे फोड़कर घायलों को निकाला गया।