स्प्रिंगफील्ड्स में रविवार को अंतर विद्यालयीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ब्रीदिंग, किकिंग, फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक, बटरफ्लाई, विधा में 50, 100, 200, 400 मीटर की प्रतियोगिता कराई गई। स्प्रिंग फील्ड्स कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रतीक्षा दीक्षित ने छात्रों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुरादाबाद। स्प्रिंगफील्ड्स में रविवार को अंतर विद्यालयीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में ब्रीदिंग, किकिंग, फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक, बटरफ्लाई, विधा में 50, 100, 200, 400 मीटर की प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में सर्वाधिक पदक गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल ने हासिल किए। स्प्रिंग फील्ड्स उपविजेता रहा। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हुए के लिए प्रथम ग्रुप बालक वर्ग में रोहित, बालिका वर्ग में न्योनिका, द्वितीय ग्रुप बालक वर्ग में सहज ढींगरा, बालिका में देवांगी, तृतीय ग्रुप में बालक वर्ग में ओम वर्धन, बालिका में आराध्या ने ट्राफी हासिल की। मुख्य अतिथि विपिन जेटली ने सभी विजेता प्रतिभागियों का सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। स्प्रिंग फील्ड्स कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रतीक्षा दीक्षित ने छात्रों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान नितिन चतुर्वेदी, सागर सिंह, गौरव, तान्या कश्यप सत्येंद्र कुमार मौजूद रहे। संवाद