फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बर्फीली हवाओं से कांपा मुरादाबाद, गलन कर रही बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रविवार सुबह कोहरे की घनी चादर और फिर पछुआ हवा ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कड़ाके की ठंड का आलम यह है कि दिनभर सूर्यदेव भी बादलों की ओट में छिपे रहे। अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी दिनों में भी भीषण ठंड पड़ने का अनुमान व्यक्त किया है।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही घना कोहरा छाया रहने के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। अवकाश का दिन होने की वजह सुबह में देरी से लोग जगे और फिर घर ही रहे। सभी सूर्य भगवान के दर्शन का बेसब्री से इंतजार करते रहे, लेकिन धूप नहीं निकलने से राहत नहीं मिल सकी। शहरी क्षेत्र हो या गांव हर जगह ठंड से बचने के लिए लोग अलाव की व्यवस्था करने में जुटे रहे। शाम को सूरज थोड़ी देर के लिए नजर आया, लेकिन धूप दिखाई नहीं दे रही थी।
मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में रविवार को अधिकतम तापमान में .2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। न्यूनतम तापमान में .6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सुबह वातावरण में नमी 97 फीसदी थी और शाम को 87 फीसदी दर्ज की गई। हवा की गति पश्चिम से पूरब दिशा में पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि कहीं-कहीं हल्के बादल छाए थे, इसलिए गलन ज्यादा हो रही है। ठिठुरन का वातावरण होने की एक वजह यह भी है कि इस समय पछुआ हवा के साथ बर्फीली हवा भी मैदानी क्षेत्रों में आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें