फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सर्किट हाउस के गंगा कक्ष में ठहरेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ तीन सितंबर को सर्किट हाउस के वीआईपी गंगा कक्ष में ठहरेंगे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सर्किट हाउस के गंगा कक्ष को रंगाई और सफाई कराने के बाद उसे चमका दिया गया है। मंडलायुक्त के साथ जिले की अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को कक्ष में जाकर कमरे का जायजा लिया।
विज्ञापन

सर्किट हाउस के गंगा कक्ष को चमकाने के लिए लोनिवि के अभियंताओं के नेतृत्व में दो दिनों से मजदूर लगे हैं। शुक्रवार को पेंटिंग के बाद कक्ष को तैयार किया गया। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह, डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने सीडीओ के साथ कमरे का जायजा लिया। अधीनस्थों को बताया कि इस कमरे में खाने और पीने के पानी का इंतजाम बेहतर होना चाहिए। अधिशासी अभियंता एस के सैनी सर्किट हाउस में व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए डेरा डाले हुए हैं। मुख्यमंत्री को खाने के लिए बगैर लहसुन प्याज शाकाहारी भोजन बनेगा। इनमें चपाती, साग, दाल के अलावा खीर बनायी जाएगी। सेब, केला आदि फल भी रखे जाएंगे। सर्किट हाउस में सिर्फ छह लोगों के खाने का इंतजाम किया गया है। अन्य अधिकारियों को खाने के लिए होटलों से मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें