फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज और कल बरस सकते हैं बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भीषण गर्मी से बचने के लिए शहरवासी लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को बारिश की संभावना व्यक्त की है।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से नमी भरी हवा चल रही है। बादलों की आवाजाही भी लगी हुई है। ऐसे में बुधवार को मध्यम बारिश और गुरुवार को हल्की बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं सिर्फ बूंदाबांदी तक की स्थिति रह सकती है। उन्होंने अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट होने का अनुमान व्यक्त किया है। जेपी गुप्ता का कहना है कि दोनों दिन अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।मंगलवार को धूप खिलने की वजह से उसम भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। बादल छाने से बारिश होने की उम्मीद बंधी, लेकिन बाद में धूप खिलने के कारण बारिश नहीं हो सकी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें