कांठ। बिजली निगम के द्वारा दिए गए निर्देश पर चलाए जा रहे अनुरक्षण माह के अंतर्गत स्थानीय अधिकारियों के द्वारा क्षेत्र में बिजली ट्रांसफार्मरों के आसपास साफ-सफाई, लाइनों के पास स्थित पेड़ों की कटाई-छंटाई एवं बिजली उपकरणों के रखरखाव, देखभाल के साथ ही लाइनों की मरम्मत का कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है। कांठ में यह कार्य अवर अभियंता नरेंद्र कुमार के निर्देशन में चल रहा है। सोमवार को भी कांठ नगर क्षेत्र में ट्रांसफार्मरों के आसपास साफ-सफाई कराई गई। अवर अभियंता ने बताया कि यह कार्य इसलिए प्रभावी रूप से कराया जा रहा है कि ताकि भविष्य में उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सके।