मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में शेरुआ चौराहे के पास सोमवार की दोपहर करीब दो बजे स्कूटी में ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार दसवीं की छात्रा आयुषी सिंह (15) गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। घायल को कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ सिविल लाइंस भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि छजलैट के कुचावली गांव निवासी जीराज सिंह की बेटी आयुषी आशियाना कॉलोनी स्थित आरआरके स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ती है। सोमवार की दोपहर छुट्टी के बाद छात्रा स्कूटी से अपने घर लौट रही थी। अभी छात्रा शेरुआ चौराहे के पास पहुंची थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने छात्रा की स्कूटी में टक्कर मार दी। ट्रक छात्रा और स्कूटी को दूर तक घसीटते हुए ले गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। ब्यूरो