एमडीए के संपत्ति अधिकारी आरआरपी सिंह ने बताया कि कुंदनपुर ढक्का निवासी राजीव सैनी नाम ने वहां स्थित प्रधानमंत्री आवासीय योजना के बगल में ग्राम करीब 250 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में भूतल पर आरसीसी के कॉलम खड़े करते हुए निर्माण किया गया मिला था। जिसके आधार पर उसे पहले नोटिस जारी की गई। सीलिंग का आदेश होने के बाद टीम बृहस्पतिवार को ढ़क्का पहुंची और अवैध निर्माण को सील करने लगी। बताया जाता है कि इस बीच अवैध निर्माण पक्ष का एक युवक लिंटर से बल्ली निकालने लगा। जिसे प्रवर्तन दल ने रोका तो वह उनसे नोकझोंक करने लगा। शोर शराबा सुन आसपास के लोग भी वहां जमा हो गए। बाद में प्रवर्तन दल की टीम ने उसे मौके से हटा अवैध निर्माण को सील कर दिया।
इसके अलावा प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने ग्राम डिडौरा पहुंच वहां हरद्वारी लाल द्वारा करीब पांच बीघा भूमि में की गई अवैध प्लॉटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। इस मौके पर सहायक अभियंता केके शुक्ला, अवर अभियंता मनोज कुमार सिंह एवं सभी प्रवर्तन टीम के कर्मचारी व थाना मझोला का पुलिस बल मौजूद रहा।