फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चुनाव लड़ने की स्टोरी लगाने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के रामपुर भीला में ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने के लिए मोबाइल पर लगाई स्टोरी को लेकर दो पक्षों लाठी डंडे चल गए। जिसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मूंढापांडे के रामपुर भीला निवासी नक्शे अली का आरोप है कि रविवार की शाम वह खेत से वापस घर लौट रहा था। गांव में नईम की दुकान पर बैठे अमीर आलम, अमीर आजम, अरमान ने उसके साथ गाली गलौज कर कहा कि तूने ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने की स्टोरी मोबाइल पर लगाई है। इसी बात को लेकर कहासुनी के बाद बात बढ़ गई। दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। लाठी डंडे और सरिया से एक दूसरे पर हमला कर दिया। जिसमें एक पक्ष के शानू मोहम्मद लकी तथा नक्शे अली, अशरफ, राजा, नूर मोहम्मद घायल हो गए। अशरफ का आरोप है कि नक्शे ने उनके मेडिकल स्टोर की शिकायत की थी। घायलों का मेडिकल सी एच सी मूंढापांडे मे कराया गया। सीओ हाईवे वरुण कुमार ने बताया कि अशरफ अली की तहरीर पर अमीर आलम उर्फ साहिल, अमीर आजम, लकी, मो. अली, आशक अली, सादक अली, मो. शफी, मो. रफी, नाजिम और साबिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जबकि दूसरे पक्ष के आसिफ ने अशरफ, उरमान, रिजवान, सावान, नक्शे, आसिक, मुंतजार , मुस्तफा, आरिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें