फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नगला सालार में रंजिशन दो पक्षों में संघर्ष, सात लोग घायल

Sun, 02 Aug 2026 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। डींगरपुर कुंदरकी रोड से सटे कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम नगला सालार में रंजिशन दो पक्षों में पहले से कहासुनी हुई और उसके गाली-गलौज के दौरान मारपीट हो गई। विवाद के दौरान लाठी-डंडे और सरिये जमकर चलना बताए गए हैं जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसा माहौल हो गया। संघर्ष के दौरान दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए जिनमें एक पक्ष से घायल आसिफ, नाजिम, अरमान और दूसरे पक्ष से घायल इस्तेखार, वसीम, मुकीम और इंतजार घायल हुए हैं। पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी में पहुंचाया तो यहां से गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल को रेफर किया गया है। एक पक्ष से घायल आसिफ ने बताया कि कुछ दिन पूर्व पहले विवाद हो गया था जिसे समझौता हो गया था। इसके बावजूद शनिवार की देर शाम उसका भाई अरमान और चचेरा भाई जावेद दोनों गांव से दूध लेकर वापस हरियाणा अड्डे से बाइक से आ रहे थे तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने रास्ते में रोक कर गाली-गलौज करते हुए मारपीट है कि जब अरमान वापस घर आ गया तो दूसरे पक्ष के लोग हाथों में लाठी-डंडे पर सरिया लेकर घर पर आ गए और दुकान में घुसकर मारपीट की और दुकान में रखी बिक्री की स्कूटी भी तोड़ने लगे। वहीं दूसरे पक्ष से इस्तेखार का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते मुकीम को रोक कर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और दुकान में बचाव को आए वसीम, मुकीम और इंतजार के साथ भी मारपीट की है। थाना प्रभारी हम्बीर सिंह जादौन ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीरें मिली हैं जिनकी जांच कर आगे की नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



फोटो संख्या नौ से लेकर 13 तक भेजे गए हैं,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें