फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सिविल लाइंस, गंज और स्वार कोतवाल पर गिरी गाज, लाइन हाजिर

Mon, 21 Oct 2024 04:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभालने के बाद एसपी विद्या सागर मिश्र ने शनिवार की रात में तीन थानों के कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया, जबकि कई के थानों को बदल दिया। इस तरह कुल 15 निरीक्षकों व उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है।
विज्ञापन

एसपी विद्या सागर मिश्र ने करीब दो माह पहले रामपुर की कमान संभाली थी, जिसके बाद से अटकलें लग रही थीं कि थाना प्रभारियों के कार्य क्षेत्र को बदला जाएगा। मगर, कोई फेरबदल नहीं हो रहा था। शनिवार की रात में एसपी ने जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड की सिफारिश के बाद कई थाना प्रभारियों पर गाज गिर गई। सिविल लाइंस कोतवाल अजय कुमार मिश्रा को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। उनके स्थान पर एसपी ने अपने कार्यालय के वाचक संजीव कुमार को सिविल लाइंस थाने की कमान सौंपी है। संजीव पहले गंज थाने में भी रह चुके हैं। एसपी ने गंज थाना प्रभारी विजयपाल सिंह को भी लाइन का रास्ता दिखाया है। अब मानवाधिकार प्रकोष्ठ में तैनात पवन कुमार शर्मा को गंज थाने की कमान सौंपी गई है। इसी तरह शहर कोतवाल पवन वीर सिंह राणा को भी हटा दिया गया है। उन्हें मानवाधिकार सेल में भेजा गया है। शहर कोतवाली की जिम्मेदारी अब क्राइम ब्रांच में तैनात नवाब सिंह को सौंपी गई है। एसपी ने स्वार कोतवाल संदीप त्यागी को भी लाइन हाजिर कर दिया है। संदीप के स्थान पर एसपी ने अपने पीआरओ कुलदीप सिंह को स्वार कोतवाल बनाया है। मिलक खानम प्रभारी संजय कुमार को हटाकर उन्हें एएचटीयू थाना भेजा गया है। मिलक खानम में भोट थाना प्रभारी ज्योति सिंह को भेजा गया है,जबकि भोट थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी एसओजी के प्रभारी अमर सिंह राठौर को सौंपी गई है। एसपी ने अजीमनगर थानाध्यक्ष अजय पाल सिंह को हटाकर उन्हें एसओजी का प्रभारी बनाया है,जबकि दूसरे पीआरओ करम सिंह को अजीमनगर थानाध्यक्ष बनाया है। भोट थाने में तैनात इंस्पेक्टर क्राइम अजयवीर सिंह को क्राइम ब्रांच भेजा गया है। एएचटीयू थाने में तैनात कल्पना को इसी थाने में रखा गया है।


12 हेड कांस्टेबल बने दरोगा
रामपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक स्थापना के आदेश पर जिले के 12 हेड कांस्टेबल को उप निरीक्षक के पद पर प्रोन्नत किया गया है। एसपी विद्या सागर मिश्र के अनुसार ज्येष्ठता के आधार पर बोर्ड द्वारा 12 मुख्य आरक्षी को उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान कर दी गई है। बताया कि प्रोन्नत हेड कांस्टेबल में न्यायालय सुरक्षा में तैनात राजीव कुमार, 112 में तैनात ओमकार नाथ, महिला परामर्श केन्द्र मिलक में तैनात जितेन्द्र पाल सिंह, लाइन में तैनात वीरेन्द्र कुमार, शहजादनगर में तैनात विनोद कुमार शर्मा, खजुरिया में तैनात मनोज कुमार, 112 में तैनात देवी प्रसाद सिंह, मिलक में तैनात कमल सिंह, बिलासपुर में तैनात सुनील कुमार, लाइन में तैनात सुरेश चन्द्र, यूपीसीएल में तैनात अजयवीर सिंह और नीरू देवी को दरोगा बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें