फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: तेज बारिश से ट्रैक पर भरा पानी...सर्किट हुआ फेल, वंदेभारत एक्सप्रेस समेत 22 ट्रेनें रोकनी पड़ीं

Sat, 29 Jun 2024 05:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में जोरदार बारिश होने के बाद रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया। इससे सर्किट फेल हो गया। इसके चलते 22 ट्रेनों को रोकना पड़ा। बारिश के कारण रेलवे का संचालन भी प्रभावित हुआ। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में रेलवे ट्रैक पर भरा पानी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारी बारिश के कारण रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से सर्किट फेल हो गया। इसके कारण मुरादाबाद स्टेशन व इसके आसपास 22 ट्रेनों को रोकना पड़ा। प्लेटफार्म नंबर एक से पांच तक सभी बंद थे। इस कारण आला हजरत, लिंक, जनसाधारण, वंदे भारत एक्सप्रेस आदि ट्रेनें करीब एक घंटे तक यार्ड व आउटर पर खड़ी रहीं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर रात शुरू हुई बारिश शुक्रवार सुबह रुकी तो रेलवे ट्रैक जलमग्न था। मुरादाबाद-दिल्ली, सहारनपुर व लखनऊ जाने वाली ट्रेनें जगह-जगह आउटर पर रोक दी गईं। रेलयात्री डीआरएम को टैग कर लगातार एक्स पर अपनी परेशानी पोस्ट कर रहे थे।

डीआरएम के एक्स हैंडल से जवाब दिया गया कि बारिश के कारण ट्रैक पर पानी भरने से सर्किट फेल हो गया। स्टाफ काम में जुटा है। जल्द संचालन शुरू हो जाएगा। मुरादाबाद स्टेशन पर सुबह 7:20 बजे यह समस्या शुरू हुई।
विज्ञापन


9:30 बजे तक स्थिति यह हो गई कि प्लेटफार्म नंबर पांच की अप व प्लेटफार्म नंबर एक की डाउन लाइन चालू थी। सुबह 10:10 बजे प्लेटफार्म नंबर एक, दो, चार व पांच से संचालन शुरू किया गया।

प्लेटफार्म नंबर तीन पर पटरियों के पास मिट्टी खिसकने के कारण ट्रेनें नहीं निकाली जा सकीं। अप लाइन पर करीब एक घंटे व डाउन लाइन पर करीब 50 मिनट संचालन प्रभावित रहा।
विज्ञापन


इन ट्रेनों को रास्ते में रोका गया
13257     दानापुर-आनंदविहार जनसाधारण एक्सप्रेस
12325     कोलकाता-नंगलडैम गुरुमुखी एक्सप्रेस
14321     बरेली-भुज आला हजरत एक्सप्रेस
12092     दून जनशताब्दी एक्सप्रेस
14113     सूबेदारगंज-देहरादून लिंक एक्सप्रेस
14617     बनमंखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस
15057     गोरखपुर-आनंदविहार एक्सप्रेस
15279     सहरसा-आनंदविहार पुरबिया एक्सप्रेस
12583     लखनऊ-आनंदविहार डबलडेकर एक्सप्रेस
22545     लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस
05597     दरभंगा-सरहिंद एक्सप्रेस स्पेशल
14229     योगनगरी ऋषिकेश-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस
05333     रामनगर-मुरादाबाद पैसेंजर
05722     आनंदविहार-कटिहार एक्सप्रेस स्पेशल
14673     अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस
05302     आनंदविहार-मऊ एक्सप्रेस स्पेशल
12040     नई दिल्ली-काठगोदाम शताब्दी एक्सप्रेस
22454     मेरठ-लखनऊ राज्यरानी एक्सप्रेस
12036     पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस
04358     नजीबाबाद-मुरादाबाद पैसेंजर
04350     दिल्ली-मुरादाबाद पैसेंजर
04393     अलीगढ़-गजरौल पैसेंजर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें