कुंदरकी। एक गांव से युवती लापता हो गई। सोमवार को उसकी गोदभराई का कार्यक्रम होना है। युवती के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें बताया कि उसकी बेटी रविवार की दोपहर घर से कपड़े सिलवाने की बात कहकर गई थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। घर से वह सोने-चांदी की अंगूठी, गले का हार, पैंडिल, पायजेब और सामान और एक लाख रुपये भी साथ ले गई। गोदभराई के लिए आभूषण और नकदी का इंतजाम करके रखा था। उनका आरोप है कि बेटी को गांव का ही युवक बहला फुसलाकर ले गया, जिससे वह मोबाइल पर चोरी छिपे बात करती थी। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।