मुरादाबाद। डीपीएस स्कूल में समर कैंप के तीसरे दिन शनिवार को बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियाें मेें शामिल होकर पर्यावरण संरक्षण में पेड़ पौधों का महत्व जाना। इसमें उन्होंने छोटे-छोटे बर्ड फीडर बनाकर स्कूल के मैदान में रखे, जिससे गर्मी में पक्षी भोजन-पानी के लिए भटकने को मजबूर न हों। बच्चों को बताया गया कि जब हम पर्यावरण की सुरक्षा करेंगे तब ही हम सुरक्षित रह सकेंगे। बच्चों ने पेड़-पौधों, पशु -पक्षियों की सुरक्षा की शपथ भी ली। उन्होंने योग भी सीखा। बच्चों ने भ्रामरी प्रणायाम, पवन मुक्तासन, शवासन का अभ्यास किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या संगीता सिन्हा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया, उन्हें पर्यावरण के महत्व को बताया।