फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अघौषित कटौती बिजली को लेकर छजलैट के उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। अघौषित बिजली कटौती को लेकर छजलैट के उपभोेक्ता परेशान हैं, उन्होंने इसे लेकर नाराजगी जताई है और सुधार की मांग की है।
विज्ञापन

छजलैट के बड़े हिस्से को बिजली आपूर्ति करने के लिए थाने के सामने रखे बिजली ट्रांसफार्मर में बार-बार तकनीकी दिक्कत आने से कुछ घरों तक बिजली तो आती है, लेकिन वोल्टेज इतने कम हो जाते हैं कि बल्व जलते तो हैं मगर रोशनी नहीं देते। जबकि इस दौरान कुछ घरों में बिजली सही वोल्टेज के साथ मिलती रहती है। डॉ. जहीर अहमद, हसीबुल अंसारी, वसीम, जाकिर, सोनू, नजीरुद्दीन, जुनैद आदि उपभोक्ताओं ने कहा कि ऐसा रोज होता है। इन्होंने बार-बार होने वाली खराबी को दूर कर स्थाई समाधान किए जाने और अघौषित कटौती से निजात की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें