फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमाम हुसैन, शहीदाने कर्बला को किया याद, कुल शरीफ

सार

चेहल्लुम के मौके पर सुन्नी समुदाय के लोगों ने फातेहा और कुलशरीफ का आयोजन किया।इस मौके पर इमाम हुसैन और शहीदाने कर्बला का जिक्र किया गया।इसके अलावा ईदगाह स्थित शाह मुकम्मल, जीआईसी स्थित गुल साहब की दरगाह समेत शहर की लगभग सभी दरगाहों पर चेहल्लुम के मौके पर इमाम हुसैन को याद किया गया और फातेहा पढ़ी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। चेहल्लुम के मौके पर सुन्नी समुदाय के लोगों ने फातेहा और कुलशरीफ का आयोजन किया। इमाम हुसैन और शहीदाने कर्बला को याद किया।
विज्ञापन

मोहल्ला पीरगैब स्थित सुल्तान साहब की दरगाह पर बाद नमाजे इशा कुलशरीफ और फातेहा हुई। जिसमें तमाम अकीदतमंदों ने पहुंच कर शिरकत की। इस मौके पर इमाम हुसैन और शहीदाने कर्बला का जिक्र किया गया। सलातो सलाम पढ़ा गया। लंगर में हलीम और हलवा अकीदतमंदों में तक्सीम किया गया। दरगाह के सज्जादानशीन सैयद नईम चिश्ती ने दुआ की। इस मौके पर सैयद मुर्तजा अली, सैयद फहद अली, सलमान अली, मोहम्मद राशिद सुल्तानी, दिलनवाज कुरैशी, इसरारुल हक, तौसीफ कलीमी, आदिल कलीमी आदि मौजूद रहे। इसके अलावा ईदगाह स्थित शाह मुकम्मल, जीआईसी स्थित गुल साहब की दरगाह समेत शहर की लगभग सभी दरगाहों पर चेहल्लुम के मौके पर इमाम हुसैन को याद किया गया और फातेहा पढ़ी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें