फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चिटफंड कंपनी खोलकर लाखों की धोखाधड़ी, पैसे डबल करने का सपना दिखाकर ठगा

Sun, 11 Dec 2022 11:58 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

लोगों को पांच साल में रकम दोगुनी करने का झांसा दिया गया था। रकम लौटने का वक्त आया तो आरोपी दफ्तर बंद कर भाग निकले।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद कोतवाली क्षेत्र में चिटफंड कंपनी खोलकर लोगों से लाखों रुपये निवेश कराए। लोगों को पांच साल में रकम दोगुनी करने का झांसा दिया गया था। रकम लौटने का वक्त आया तो आरोपी दफ्तर बंद कर भाग निकले। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


कटघर के सूरज नगर पीतल बस्ती निवासी राकेश कुमार ने कोतवाली में यशपाल सिंह, वीना चौहान, विनीत कुमार, दीप्ति चौहान, डॉ. मनीषा रानी, यमन कुमार निवासी फैजपुर थाना नूरपुर बिजनौर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने बताया कि आरोपियों से पुलिस लाइन मुरादाबाद में मुलाकात हुई थी। उन्होंने बताया था कि चौहान क्रप्टो ट्रेडिंग एंड ब्रोकर हाउस नाम से फैजपुर नूरपुर में ऑफिस खोला है। हेड ऑफिस दिल्ली के पीतमपुरा में है। कम समय में धन दोगुना करते हैं। इसके अलावा बैंक की तर्ज पर तमाम स्कीमें भी हैं।

कोतवाली क्षेत्र में भी आरोपियों ने दफ्तर खोला था। झांसे में आकर कंपनी में तीस लाख रुपये अलग-अलग बैंक खातों से चौहान क्रप्टो ट्रेडिंग एण्ड ब्रोकर हाउस कंपनी के एकाउंट में ट्रांसफर करवा दिए। बदले में कंपनी की तरफ से निर्धारित समय के बाद साठ लाख रुपये देने की बात कही गई थी। समय पूरा होने पर पीड़ित कंपनी के दफ्तर पहुंचा तो वहां ताला लटका हुआ था। कोतवाली प्रभारी कोतवाली रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें