फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरना के साथ हुआ 36 घंटे के निर्जल व्रत की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कांच ही बांस की बहंगिया भजनों के साथ व्रती महिलाओं ने छठ मइया की पूजा की। बुद्धि विहार, लाइनपार, कपूर कंपनी, रामगंगा विहार, रेलवे हरथला कॉलोनी में श्रद्धालुओं ने विधि विधान से छठ मइया की पूजा अर्चना की। महिलाओं ने मिट्टी के चूल्हे पर साटे के चावल, नए गुड़, गाय के दूध की खीर का प्रसाद खरना बनाया। सूर्य देव को भोग लगाकर व्रती महिलाओं, घर के सदस्यों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जल उपवास की शुरुआत की। बेबी सिंह, रूबी देवी, सुजीता सिंह, पिंकी देवी, बिन्नी, तान्या,बेबी सिंह, शालू, रेखा सिंह, मनोरमा, निशा, संध्या, रिंकू, वर्षा गोस्वामी, कंचन सिंह ने खरना किया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह, मुनेंद्र गिरी, उमेश, अजीत सिंह, भूपेश सिंह, निशांत सिंह, शिवम, मयंक सिंह, दिशांत शुक्ला, मदन दूबे, श्रीकांत शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें