मुरादाबाद। शहर के बास्केटबॉल खिलाड़ी चंद्रकांत का सब जूनियर नेशनल बास्केटबॉल कैंप के लिए चयन हुआ है। चैंपियनशिप 14 से 21 नवंबर तक हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में होगी। इसके लिए यूपी के 18 खिलाड़ियों को कैंप के लिए चुना गया है। कैंप 29 अक्टूबर से 12 नवंबर तक प्रयागराज में आयोजित होगा।
इसके बाद उत्तर प्रदेश की टीम में चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। चंद्रकांत आरएसडी स्पोर्ट्स एकेडमी में कोच मोहित चौधरी के दिशा निर्देशन में अभ्यास करते हैं। जिला बास्केटबाल संघ के सचिव संजीव भारद्वाज, एएच रजा, फिरोज खान, आरएसडी एकेडमी के निदेशक डॉ. विनोद कुमार, डॉ. जी कुमार ने चंद्रकांत और उनके परिवार को शुभकामनाएं दी हैं।