फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शादी समारोह में चलीं कुर्सियां, वीडियो वायरल

Sun, 29 Nov 2026 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। कस्बे में डींगरपुर रोड स्थित एक मैरिज हॉल में बृहस्पतिवार को शादी समारोह के दौरान विवाद हो गया।
विज्ञापन

डीजे पर मनपसंद गाना बजाने और आवाज कम करने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद गाली-गलौज और जमकर मारपीट शुरू हो गई।
मूंढापांडे थाना क्षेत्र के एक गांव से युवक की बरात कुंदरकी आई थी। नगर में डींगरपुर रोड स्थित मैरिज हॉल में यह शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर कुछ युवकों की बरातियों से बहस हो गई। विवाद बढ़ने के बाद मौके पर जमकर कुर्सियां चलीं। कुछ युवकों ने बरात में आए एक युवक पर कुर्सियों और झाड़ू से हमला कर दिया। विवाद होने से मैरिज हॉल में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चोटिल एक युवक ने आरोप लगाया कि उसके साथ झाड़ू, कुर्सी और डंडों से मारपीट की गई। पीड़ित युवक के पिता ने बताया कि झगड़े के दौरान कुछ युवक मौके से भाग गए। इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस से भी शिकायत की गई है।
कस्बा चौकी इंचार्ज अनंगपाल सिंह ने बताया कि डीजे की आवाज तेज करने को लेकर विवाद हुआ था और फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें