फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चेन लूट का आरोपी तमंचे के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मझोला थाने की पुलिस ने दिल्ली निवासी सलमान को चेन लूट के मामले में गिरफ्तार कर किया है। आरोपी ने इंटर कॉलेज के शिक्षक की पत्नी से चेन लूटी थी।
मझोला थाना के सरोवर नगर निवासी धर्मवीर सिंह इंटर कॉलेज में रसायन विज्ञान के शिक्षक हैं। 24 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे उनकी पत्नी सावित्री अपनी पोती को पैदल ही स्कूल छोड़ने जा रही थी। मानसरोवर कॉलोनी में बाइक सवार दो बदमाशों ने सावित्री के गले से सोने की चेन लूट ली थी। इसके बाद बदमाश फरार हो गए थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान दिल्ली के बाड़ा हिन्दुराव थाना क्षेत्र के पीरजी चौक निवासी सलमान और नमीर के रूप में की थी। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी सलमान को गिरफ्तार किया। उसके पास से तमंचा और 7650 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी ने बताया कि उसने चेन दिल्ली में 35 हजार रुपये में बेच दी थी। जिसमें से 15 हजार नमीर को दिए थे जबकि 20 हजार रुपये सलमान ने खुद रख लिए थे। शुक्रवार शाम पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें