फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसरोवर कालोनी में बाइक सवार बदमाश ने छात्रा से चेन खींची

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के मानसरोवर कालोनी में शुक्रवार रात बाइक सवार बदमाश ने स्कूटी सवार छात्रा से सोने की चेन खींच ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक दौड़ाकर प्रकाश नगर चौराहे से होते हुए मंडी सीमित की ओर भाग हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा से पूछताछ के बाद बदमाश की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

मझोला थाने के मझोला चौक निवासी जसपाल सैनी डिस्पोजेबल गिलास कारोबारी हैं। उनकी बेटी सिमरन सैनी बीए की छात्रा है। शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे सिमरन अपने भाई आंचल के साथ मानसरोवर कालोनी में स्कूटी चलाना सीख रही थी। स्कूटी चलाने के बाद दोनों भाई बहन घर लौटने लगे। मानसरोवर कालोनी में पटवाई हाउस के पास आंचल स्कूटी चला रहा था, जबकि उसकी बहन पीछे बैठी थी। इसी दौरान दिल्ली रोड की ओर से हेलमेट पहने बाइक सवार बदमाश आ गया। भाई बहन कुछ समझ पाते। उससे पहले ही बदमाश ने झपट्टा मारकर छात्रा के गले से सोने की चेन खींच ली। इसके बाद बदमाश ने बाइक दौड़ा दी और प्रकाश नगर की ओर भागने लगा। आंचल ने काफी दूर तक स्कूटी से बदमाश का पीछा किया, लेकिन बदमाश बाइक को तेजी से दौड़ाकर दूर निकल गया। आंचल ने इस मामले की जानकारी अपने पिता और पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाश की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें