ठाकुरद्वारा। नगर में स्थित सेंट्रल बैंक का एटीएम कई साल से बंद है। इस स्थिति के चलते लोगों को एटीएम सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बैंक के अधिकारियों ने एटीएम की तकनीकी खराबी को दूर करने की बजाय उसे बैंक के अंदर रख लिया है। इस संबंध में नगर निवासी पूर्व सभासद राजेंद्र चंद पांडे ने कई बार बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों से भी शिकायत की। लेकिन अधिकारियों ने अभी तक लोगों को बैंक की एटीएम सेवा शुरू करना जरूरी नहीं समझा है। इसे लेकर बैंक के खातेदारों में रोष व्याप्त है। बैंक के शाखा प्रबंधक उमेश कांडपाल ने बताया कि वे वर्ष 2023 में ट्रांसफर होकर बैंक की नगर शाखा में आए थे। तब से उन्होंने एटीएम को खराब स्थिति में देखा था। यह कार्य नहीं कर रहा था। इसलिए उन्होंने इस संबंध में अपने वरिष्ठ अधिकारियों को लिखा। बैंक की मशीन खराब हो गई थी। इसलिए उसे उखाड़ कर अंदर रखवा लिया गया है। उन्होंने बताया की उम्मीद है कि बैंक शीघ्र एटीएम सेवा को सुचारू करेगा।
-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ