मुरादाबाद। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के पदाधिकारियों ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन लड्डू बांटकर मनाया। इसके साथ ही उन्होंने ताड़ीखाना चौराहा से बुधबाजार चौराहा तक व्यापारियों को अतिक्रमण न करने को जागरूक किया। पदाधिकारियों के प्रयास का दुकानदारों ने समर्थन किया और सड़क पर सामान न रखने का वायदा किया। इस दौरान अध्यक्ष विजय मदान, महासचिव नितिन राज, नीरज बंसल, अशोक, राजीव बंसल, बीके शर्मा आदि मौजूद रहे।