फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: लापता बच्चे की तलाश के लिए खंगाले गए सीसीटीवी फुटेज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर क्षेत्र से चार दिनों से लापता आठ साल के बच्चे की तलाश करने के लिए पुलिस ने रविवार को सीसीटीवी फुटेज खंगाले लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों के काॅल डिटेल भी मंगाए हैं। ताजपुर माफी नई बस्ती निवासी मो. शाहिद मुंबई में रहकर कारपेंटर का काम करता है लेकिन वह कुछ समय से अपने घर ही रह रहा है। परिवार में पत्नी मेशरजहां और पांच बच्चे हैं। मो. शाहिद का बड़ा बेटा अर्श (8) गांव में ही मदरसे में पढ़ता है। कारपेंटर ने बताया कि 28 अक्तूबर की शाम उसका बेटा अर्श बकरी चलाने जंगल गया था। देर शाम तक वह वापस नहीं आया जबकि अन्य बच्चे अपनी-अपनी बकरी लेकर घर आ गए थे। इसके बाद परिजनों को उसकी चिंता हुई। परिजन बच्चे की तलाश में जुट गए लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। छानबीन के दौरान उसकी बकरी जंगल में मिल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस बारे में थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चे की तलाश करने के लिए परिजनों के बताए स्थानों के अनुसार सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं लेकिन कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मां की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। कटघर पुलिस ने इस मामले में तलाश के लिए दिनभर कार्य किया है। इधर बच्चे के नहीं मिलने से परिजनों का रोते रोते बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें