फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में की गई कांवड़ियों के ठहरने की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सावन के आखिरी सोमवार के लिए श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। शनिवार को ब्रजघाट और हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों की धूम रही। विधिविधान से कांवड़िये और श्रद्धालु जलाभिषेक कर सकें, इसके लिए शहर के प्रमुख मंदिरों में तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्य पुजारियों का कहना है कि कांवड़ियों के ठहरने की व्यवस्था मंदिर परिसरों में ही की गई है।
विज्ञापन

चौरासी घंटा मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित विष्णु दत्त शर्मा का कहना है कि कोरोना संक्रमण में दो वर्ष तक कांवड़ यात्रा नहीं हुई। इसलिए इस बार ज्यादा उत्साह है। एक अनुमान के मुताबिक मुरादाबाद में लगभग डेढ़ लाख कांवड़िये गंगाजल लेकर आएंगे। उन्होंने बताया कि महिला और पुरुष श्रद्धालुओं को अलग-अलग गेट से मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। करीब 20 स्वयं सेवक व्यवस्था में शामिल हैं। सोमवार तड़के तीन बजे मंदिर के द्वार खोल दिए जाएंगे। सोमवार दोपहर में रुद्राभिषेक किया जाएगा। बैरीकेडिंग करवाई गई है। गंगा मंदिर में कांवड़ियों के ठहरने की व्यवस्था है। मंदिर को फूलों से सजाया जाएगा। पांच क्विंटल फूल दिल्ली से मंगाए गए हैं। हवन के बाद खीर का प्रसाद वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें