फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शादी समारोह में हलवाई को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धि विहार में शादी समारोह में हलवाई को पीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी कन्हैया और अंकित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संभल के चंदौसी थाना क्षेत्र के मोहल्ला हनुमानगढ़ी निवासी श्याम सुंदर ने बताया कि वह हलवाई है। 22 नवंबर 2026 को वह मझोला के बुद्धि विहार में शादी समारोह में खाना बनाने आया था। यहां उसके मोहल्ले के कन्हैया और अंकित भी आए थे। उन्होंने श्याम सुंदर को देखकर आपत्ति जनक टिप्पणी की। श्याम सुंदर ने विरोध किया तो उसे पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी भाग गए। सीओ सिविल लाइंस भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें