एफएसटी टीम के मजिस्ट्रेट अनिल कुमार पुलिस टीम के साथ दलपतपुर-अलीगंज मार्ग पर बूजपुर मान के पास लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को वाहनों की चेकिंग करा रहे थे। इसी दौरान उत्तराखंड नंबर की एक कार आई। जिसे रुकवा कर तलाशी ली गई। इस दौरान ढाई लाख रुपये बरामद हुए हैं। एसएचओ शैलेंद्र कुमार ने बताया कि कार मालिक निशांत त्यागी उत्तराखंड के गदरपुर निवासी हैं। वह कैश का कोई साक्ष्य नहीं दिखा पाए हैं। कैश जब्त कर लिया गया है। पूछताछ में निशांत त्यागी ने बताया कि वह मेरठ के खरखौदा अपने बहनोई के घर जा रहे थे।