फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: श्रमजीवी एक्सप्रेस के यात्री की नकदी व आभूषण चोरी

Thu, 04 May 2023 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नई दिल्ली से राजगीर (बिहार) के लिए चलने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस के यात्री की नकदी व आभूषण चोरी हो गए। यात्री अपनी बेटी की शादी के लिए बिहार जा रहे थे। ट्रेन मुरादाबाद स्टेशन पर रुकी तो उन्होंने जीआरपी थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


वादी मीना गोयल ने तहरीर में बताया कि वह दो मई को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से श्रमजीवी एक्सप्रेस में चढ़े थे। उनके परिवार के 20 से ज्यादा सदस्य साथ थे। बेटी की शादी के लिए सब बिहार जा रहे थे। उनके सामान से एक ट्रॉली बैग चोरी हो गया। इसमें बेटी के आभूषण व 30 हजार रुपये नकद थे।
आभूषणों में तीन मंगलसूत्र, एक गले की चेन, झुमके, अंगूठी, नथनी, तीन जोड़ी पायल, बिछुए शामिल हैं। इसके अलावा पांच साड़ी भी बैग में थीं। यात्री ने बताया कि किसी ने ट्रेन में चढ़ते समय या यात्रा के समय उनका बैग चोरी किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें