मुरादाबाद। एसएसपी आवास के पास सेवानिवृत्त प्रोफेसर के घर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस टीम आस-पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से चोरों की तलाश में जुट गई है। सिविल लाइंस स्थित पीलीकोठी चौराहे के पास आवास विकास कॉलोनी में अधिवक्ता डीके गुप्ता का घर है। उनकी पत्नी विजय गर्ग दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय से सेवानिवृत्त प्रोफेसर हैं। डीके गुप्ता अपनी कैंसर पीड़ित पत्नी का इलाज कराने बेटे मयंक गुप्ता के पास हैदराबाद गए हुए थे। नौ से 12 अक्तूबर के बीच मकान में चोरी कर ली गई थी। एसपी सिटी कुमार रण विजयसिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ब्यूरो