कुंदरकी। पाकबड़ा क्षेत्र के ग्राम रतनपुर कला निवासी मिष्ठान्न विक्रेता आसकार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि नानपुर अड्डे पर उसकी मिठाई की दुकान है। बीते आठ अक्तूबर की रात में चोरों ने उसकी दुकान के ताले तोड़कर घुस गए और इन्वर्टर बैटरी और रुपये की गुल्लक ले गए, गुल्लक में छह हजार रुपये और आधार कार्ड था। जबकि दूसरी दुकान के भी ताले तोड़कर उसमें रखीं तीन टप, एक भगौना, चार थाल और एक सिलिंडर निकाल कर ले गए। कार्यवाहक एसओ जुगेंद्र सिंह तेवतिया ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।