फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फर्मकर्मी की हत्या के आरोप में दो लोगों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कटघर थाने में फर्मकर्मी की हत्या के मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर ये कार्रवाई की है।
कटघर थाना के क्षेत्र बलदेवपुरी निवासी नारायण देवी ने कोर्ट में याचिका दायर करते हुए बताया कि उसका 25 वर्षीय बेटा कमल हनुमान मूर्ति स्थित फर्म में काम करता था। 18 अक्तूबर 2022 की दोपहर कमल का फर्म में काम करने वाले अन्य कर्मचारी सचिन और फईम से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों आरोपियों ने कमल को धक्का देकर उसे नीचे गिरा लिया और उसके सीने पर भारी लकड़ियां रख दीं। जिससे कमल बेहोश हो गया था। इसकी जानकारी मिलने पर महिला और उसके परिजन फर्म पहुंचे और कमल को लेकर अस्पताल गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। महिला ने बताया कि उसने इस मामले की शिकायत कटघर थाने में की थी लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें