फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: युवक को अगवा कर गर्दन हमलाकर फेंकने वालों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के सैनियों वाली मिलक निवासी प्रेमशंकर को घर से अगवा कर उसकी गर्दन पर हमलाकर फेंके वालों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल के भाई बबलू सैनी की तहरीर पर केस दर्ज किया है। जिसमें बबलू ने बताया कि बुधवार रात उसका भाई प्रेमशंकर बरामदे में सो रहा था। रात करीब दो बजे मछरिया निवासी गांव मुशाहिद अपने तीन साथियों के साथ आया और प्रेमशंकर को नशा सुंघाकर बेहोश कर दिया था। इसके बाद आरोपी उसे अगवा कर ले गए और उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया था। इसके बाद आरोपी उसे रामगंगा किनारे ऊंचा गांव शमशान घाट के पास फेंक कर भाग गए थे। प्रेमशंकर आरोपी मुशाहिद की बहन से फोन पर बातचीत करता है। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने प्रेमशंकर को जान से मारने की धमकी दी थी। कटघर थाना प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी एक नामजद और तीन अज्ञात पर जानलेवा हमले और जान से मारने की धमकी देने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें