फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: महिला की मौत के मामले में छह डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। छजलैट थाना क्षेत्र के कुडा मीरपुर निवासी प्रेमराज सिंह ने सिविल लाइंस थाने में छह डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिसमें आरोप है कि डॉक्टरों ने लापरवाही से ऑपरेशन किया। जिस कारण उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

प्रेमराज सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी प्रवेश देवी को पेट में पथरी की शिकायत थी। उसी के गांव के झोलाछाप डॉक्टर इशाक सैफी ने अपनी मीठी मीठी बातों में फंसा लिया और 25 सितंबर 2023 को उसकी पत्नी को आशियाना कॉलोनी स्थित ग्लोबल नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया था। यहां मौजूद डॉ. पीके श्रीवास्तव ने ऑपरेशन की फीस के बीस हजार रुपये जमा करा लिए थे। ऑपरेशन के दौरान प्रेमराज और उसके परिवार को बाहर बैठा दिया गया था। आरोप है कि डॉ. पीके श्रीवास्तव ने डॉ. इशाक सैफी, डॉ. यासीन मलिक, डॉ. यासीन की पत्नी, डॉ. अरविंद के साथ लापरवाही से ऑपरेशन किया।
अगले दिन प्रवेश के पेट में गैस बनने लगी थी। जिस कारण उसका पेट फूल गया था। वह दर्द से तड़पने लगी थी। डॉक्टरों से शिकायत की तो उन्होंने बताया कि ऑपरेशन करने के बाद थोड़ी बहुत गैस बनती है। 27 सितंबर 2023 की शाम करीब चार बजे प्रवेश की मौत हो गई थी। आरोप है कि महिला के मौत के बाद सभी आरोपी मौके से भाग गए थे। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की थी लेकिन पुलिस ने डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया था। तब पीड़ित ने एसएसपी हेमराज मीना को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। तब जाकर पुलिस ने छह डॉक्टरों पर केस किया। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें