सिरसवां दोराहा। राणा चीनी मिल के पूर्व पीए के खिलाफ 20 लाख 68 हजार रूपये के गबन के गबन की रिपोर्ट दर्ज एसएसपी के आदेश पर हुई रिपोर्ट दर्ज। क्षेत्र की राणा चीनी मिल के एजीएम (एचआर) मुकेश कुमार ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया एक अक्टूबर 2026 को भोजपुर में टोकन नं–654 पर पुनीत कुमार पुत्र प्रेमपाल निवासी ग्राम ढाकिया नरू, राजा का सहसपुर, मुरादाबाद, जो मिल में चीफ जनरल मैनेजर (तकनीकी) के पास पीए पद पर था। इसने 20 लाख 68 हजार रुपये का गबन किया था, तथा 10 सितंबर 2026 को व्हाट्सएप पर बीमारी का हवाला देकर अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। गबन को लेकर भोजपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था। पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। केवल पूछताछ करके छोड़ दिया गया था। पुनीत कुमार के फरार हो सकता है, या अन्य कोई साजिश एवं हमसाज होकर षड्यंत्र कर सकता है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया एसएसपी का आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।