फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पूर्व ग्राम प्रधान समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
डिलारी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

क्षेत्र के जोगपुरा गांव में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत पांच आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। पोस्टमार्टम के बाद मायके वाले शव लेकर चले गए।
मूंढापांडे थाना क्षेत्र के मनकरा गांव निवासी बाबू राम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी निरक्षा की शादी करीब चार साल पहले डिलारी थाना क्षेत्र के गांव जोगपुरा निवासी नितीश पुत्र तेजपाल के साथ की थी। शादी में मिले दहेज से उसकी बेटी के ससुराल वाले खुश नहीं थे और दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी के साथ मारपीट करते थे। इसके लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी। वहीं मंगलवार को उन्हें सूचना मिली की निरक्षा की तबीयत खराब है। इस पर वे बेटी के ससुराल पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी और बेटी के ससुराल वाले उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस को देख सभी भाग गए। पुलिस बाबू राम की तहरीर पर पति नितीश, देवर विनीत, ससुर तेजपाल, तहेरे ससुर पूर्व प्रधान सत्यपाल सिंह यादव व सास सरोज के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवाहिता की मौत लटकने के कारण हुई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें