कुंदरकी। स्थानीय पुलिस ने मारपीट और गाली गलौच के मामले में पिता पुत्र समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम चकफाजलपुर निवासी मुरसलीम ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि बीते 19 नवंबर को वह अपने गांव की एक दुकान पर खड़ा था तभी वहां पर आए मोहम्मद नबी ने उसके साथ मारपीट और गाली गलौच करनी शुरू कर दी। आरोप है कि जब उसके चाचा नफीस ने आकर बीच बचाव किया तो आरोपी मोहम्मद नबी, जीशान, कलुआ, गुट्टू, सोहिल, भूरा, इमरान और समरान ने डंडों और ईंटों से मारपीट शुरू कर दी। साथ ही इन लोगों ने उसके परिजनों के साथ भी मारपीट की। विवाद के दौरान उसके चाचा नफीस के सिर में चोट आई है। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि इस मामले में जांच कर साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।