भोजपुर। क्षेत्र के ग्राम शाहपुर मुस्तहकम निवासी नसरीन जहां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया रविवार को उसकी बहन साजिया, शमा परवीन और शाहीन, बहनोई रिजवान, शाहरुख उससे मिलने आए थे। ससुराल वालों से बातचीत कर उन्हें समझा रहे थे। इसी बीच पति तालीम, जेठ अलीम, नवाजे रसूल एवं फैजान तथा ससुर हाजी मोहम्मद उमर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उक्त लोगों ने बहनोई रिजवान और शाहरुख तथा छह महीने के भांजे हुसैन को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भोजपुर भेजा है।