मुरादाबाद। गलशहीद थानाक्षेत्र में रहने वाली युवती के पति की इंस्टाग्राम आईडी पर आरोपी युवक ने अश्लील और धमकी भरे मैसेज भेज दिए। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। गलशहीद क्षेत्र में रहने वाले युवती के पिता ने दर्ज कराए केस में बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी कांठ क्षेत्र में रहने वाले युवक से किया है। उसका कहना है कि उसके दामाद ने इंस्टाग्राम पर आईडी बना रखी है। इस आईडी पर तीन अलग आईडी से धमकी भरे मैसेज आ रहे हैं। पिता का कहना है कि बेटी के पति ने इसका विरोध किया तो आरोपी सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी देने लगा। पिता का आरोप है कि बिलारी के मोहल्ला कुरैशियान निवासी मयंक फर्जी आईडी बनाकर मैसेज कर रहा है। आरोपी इससे पहले भी उसकी बेटी के साथ घटना कर चुका है। आरोपी के खिलाफ पहले भी केस दर्ज कराया गया था। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। गलशहीद थाने की पुलिस साइबर सेल की मदद से इस मामले की जांच कर रही है।