मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र में प्रदर्शनी दिखाने के बहाने ले जाकर पत्नी पर ईंट-पत्थर से हमला कर वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
बिजनौर के स्योहारा कस्बा निवासी नईमा पत्नी साबिर हुसैन ने सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कराया है। जिसमें महिला ने बताया कि बेटी गुलिस्ता ने कटघर के मछरिया निवासी चमन के साथ छह साल पहले शादी की थी। नईमा ने बताया कि 31 मई को चमन गुलिस्ता को प्रदर्शनी दिखाने के बहाने घर से ले आया था। रास्ते में आरोपी चमन ने गुलिस्ता पर ईंट से हमला कर दिया। जिसमें महिला घायल हो गई थी। इसके बाद आरोपी उसे छोड़ कर भाग गया था। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया था। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।