फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सिपाही के साले की आत्महत्या में अधिवक्ता पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिपाही के साले ठेकेदार छविराम आर्य की आत्महत्या के मामले में मझोला थाने में अधिवक्ता जितेंद्र बहादुर उर्फ विक्की सोनी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई ठेकेदार की पत्नी सुमन की तहरीर पर की है।अमरोहा जिले के गांव नन्हेड़ा निवासी छविराम आर्य (46) मझोला थाना क्षेत्र के कांशीरामनगर में रहते थे। यह मकान खंडहर हुआ तो वह परिवार के साथ अपनी बहन दुर्गेश कुमारी और बहनोई सतेंद्र कुमार के शाहपुर तिगरी स्थित मकान में रहने लगे थे। बहन और बहनोई यूपी पुलिस में सिपाही हैं और दोनों ही दूसरे जिले में तैनात हैं। पांच सितंबर की रात छविराम ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में छविराम आर्य की पत्नी सुमन ने मझोला वसंत विहार निवासी जितेंद्र बहादुर उर्फ विक्की सोनी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने में केस दर्ज कराया है जिसमें महिला ने बताया कि उसके पति ने ठाकुरद्वारा तहसील के मनकुआ मकसूदपुर में चार बीघा जमीन खरीदी थी। इस जमीन को लेकर जितेंद्र बहादुर से विवाद चल रहा है। जितेंद्र ने उसके पति छविराम आर्य और ससुर छोटेलाल के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इनमें पति और ससुर को पुलिस ने जेल भेज दिया था। आरोपी ने जमीन पर कब्जा कर रखा है जिससे छविराम आर्य काफी परेशान रहते थे। उधर, जितेंद्र बहादुर का कहना है कि मेरे खिलाफ झूठा केस दर्ज कराया गया है। जमीन विवाद काफी पहले ही समाप्त हो चुका है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह का कहना है विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएगा। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें